बलिया, अप्रैल 5 -- फेफना। क्षेत्र के बघेजी गांव में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से भूसा घर में लगी आग में दो लोगों का आशियाना और उसमें रखे घरेलू उपयोग का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि रामनाथ सिंह के परिवार के लोग दोपहर में सोए थे कि इसी बीच उनके भूसा घर में आग लग गई, इस देख परिवार के लोग शोर मचाए और जब तक गांव के लोग पहुंचे तब तक आग बुझाने का प्रयास किए आग की तेज लपटों ने पास के संजय सिंह के मकान को अपने चपेट मे लिया, जिससे उनका भी घरेलू उपयोग का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम पहुंची और स्थलीय निरीक्षण किया तथा उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...