अगलगी में घरेलू उपयोग का सामान नष्ट, बछिया झुलसी
बलिया, मई 20 -- सुखपुरा। क्षेत्र के भलुही गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग में घरेलू उपयोग के सामानों के साथ ही बाइक आदि जलकर नष्ट हो गया, वहीं झोपड़ी में बंधी बछिया गंभीर रूप से झुलस गई। अग्नि पीड़ित नन्दु गोड़ ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आगजनी की घटना के बाद पीड़ित परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है तथा दो जून की रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.