समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी नगर पंचायत बी एलौथ के वार्ड 04 में गुरुवार को अगलगी में दो घर और एक किराना दुकान जलकर पूरी तरह राख हो गया। ग्रामीणों की सतर्कता एवं दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी की घटना में पीड़ित प्रभु पासवान और स्व. दु:खन पासवान की पत्नी रसिया देवी के घरों के साथ-साथ उनकी किराना दुकान भी पूरी तरह जल गई। दुकान में रखे राशन, कीमती सामान, जरूरी दस्तावेज और एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षति का आंकड़ा लाखों में बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जिस वक्त आग लगी उस समय किसी भी घर में खाना नहीं बन रहा था। जिससे आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। लोगों का अनुमान है कि राहगीर द्वारा सिगरेट या बीड़ी पीकर फेंक दिया गया होगा। जिससे घर में आग लगी है। घटना की जानकारी ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.