कोडरमा, अप्रैल 25 -- चंदवारा। चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां पंचायत के ग्राम कोटरवारडीह गांव में उस्मान मियां के घर स्थित पुआल में शनिवार को आग लग गई। इस घटना में एक बाइक जलकर पूरी तरह राख हो गई। छह बकरियां भी मर गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अगलगी के दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया और देखते हीं देखते पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान आसपास के लोग मोटर पंप से आग को बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह भी पढ़ें- अगलगी में तीन रिहायशी टीनसेड जला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...