गोपालगंज, मार्च 9 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। भोरे थाने के नवकाटोला गांव में रविवार की देर रात अचानक हुई अगलगी की घटना में एक आवासीय घर जलकर खाक हो गया। अगलगी की इस घटना में घर में रखे कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, अनाज सहित सभी सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित इसी गांव के घरभरन भगत ने अगलगी का कारण आपसी दुश्मनी बताया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीड़ित घरभरन भगत के कर्कटनुमा घर से रविवार की देर रात अचानक धुएं का गुबार निकलने लगा। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। इसके बाद घटना की सूचना भोरे अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के अग्निक अजित कुमार, उमाशंकर पासवान व पूजा कुमारी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हथुआ अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि अगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.