अगलगी में अनाज सहित लाखों की संपत्ति राख
समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के मनिकपुर पंचायत स्थित जगदीशपुर में शनि महाराज मंदिर के समीप मुशहर दास के घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में घर में रखे अनाज सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गये। घटना में पीड़ित परिवार को लाखों की संपत्ति का नुकसान होने की बात बताई गई है। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा मंडल महामंत्री सह उपमुखिया प्रतिनिधि कुंदन सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए अंचलाधिकारी से बात कर पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर अंचलाधिकारी ने घटना की जांच कराकर नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। अगलगी के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.