औरंगाबाद, अप्रैल 24 -- जिला अग्निशमन विभाग देगा प्रस्ताव, कई जगहों पर पराली जलाने के क्रम में फैल जा रही है आग फोटो- 23 अप्रैल एयूआर 16 कैप्शन- बारूण प्रखंड के गोठौली में जला घर और सामान फोटो- 23 अप्रैल एयूआर 17 कैप्शन- गोठौली गांव में अगलगी के बार बचा हुआ बर्तन औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में बढ़ी हुई अगलगी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अब कार्रवाई की भी तैयारी है। अब जिला अग्निशमन विभाग ने अगलगी के कारणों की पड़ताल करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की है। पिछले कुछ दिनों में गेहूं की फसल में कई जगहों पर अगलगी की घटना घटित हुई है। यह भी पढ़ें- पीरो : 13 स्थानों पर जली पराली, नुकसान पर होगा केस इसमें यह देखा गया है कि पराली जलाने के क्रम में आग लगी थी। पिछले कुछ दिनों में अगलगी की डेढ़ दर्जन घटनाएं घटी हैं जिसमें लाखों ...