अगलगी पीड़ितों को अब घर पर मिलेगी मुआवजा की राशि
औरंगाबाद, अप्रैल 30 -- अग्नि पीड़ित लोगों को घर पर जाकर सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने इस संबंध में आपदा के अपर समाहर्ता को आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी के कारण अगलगी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। पीड़ित परिवारों के जीवन यापन में कठिनाई आ रही है। आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल उनके घर जाकर सहायता राशि से संबंधित चेक सौंपने की जरूरत है। यह उनके हित में होगा। यह भी पढ़ें- जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया तो 90800 लोगों की पेंशन हुई बंदविशेष शिविर का आयोजन जिले के सभी प्रखंडों और पंचायत में अग्निकांड की सूचना प्राप्त होने के बाद घटनास्थल पर स्वयं जाकर प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि ऐसे लोगों को राहत मिल सके। विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.