बांका, अप्रैल 7 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। गर्मी के मौसम में तेज पछुआ हवा के कारण बढ़ रही अगलगी की घटनाओं को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को कटोरिया प्रखंड मुख्यालय से अगलगी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान बीडीओ देवाशीष कुमार ने रथ को रवाना करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन का सही ज्ञान ही किसी भी बड़ी घटना को टाल सकता है और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फूस के घर, खेत-खलिहान और मवेशी घर होने के कारण आग लगने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में लोगों को पहले से ही सतर्क रहना बेहद जरूरी है। रथ के माध्यम से प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को अगलगी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा। बताया गया कि जागरूकता अभियान के तह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.