कटिहार, फरवरी 17 -- कुरसेला, एक संवाददाता। नगर पंचायत अन्तर्गत नया हाट में रविवार की देर शाम लगी भीषण आग की घटना के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आग लगने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बिजली काट दी गई थी, लेकिन घटना के बाद भी सोमवार देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वहीं रात में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रही। लोगों का कहना है कि आग की चपेट में आने से कई जगह बिजली के तार और पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी है। फिलहाल प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और बिजली बहाल करने का प्रयास जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.