कटिहार, फरवरी 17 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि । नया हाट में रविवार की देर शाम लगी भीषण आग की घटना के बाद सोमवार को जब लोग हाट बाजार पहुंचे तो अगलगी का मंजर देखकर दंग रह गए। जहां रोजाना चहल-पहल और खरीदारी की रौनक रहती थी, वहां अब सैंकडों जली हुई दुकानों के ढांचे, राख और धुएं की गंध पसरी हुई थी। हाट में पहुंचने वाले लोग आग से हुई तबाही देखकर आह भरते नजर आए। कई लोग दुकानदारों की हालत देखकर दुख जताते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग एक-दूसरे से बस यही कहते दिखे कि "इतना बड़ा नुकसान कैसे हो गया।" इस दौरान कुछ लोग दुख और गुस्से में ईश्वर को कोसते हुए भी नजर आए। लोगों का कहना था कि इतनी बड़ी घटना ने कई परिवारों की मेहनत और पूंजी को पलभर में खत्म कर दिया। अगलगी के बाद बाजार में सन्नाटा और मातम का माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.