जमुई, जनवरी 7 -- जमुई, सदर प्रखंड क्षेत्र के अगहरा बरुअट्टा पंचायत अंतर्गत अभयपुर वार्ड संख्या 14 में अचानक आग लगने से एक किसान की हजारों रुपये की बिचाली जलकर राख हो गई। इस अगलगी की घटना से पीडि़त किसान को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। पीडि़त किसान सर्वजीत कुमार ने बताया कि सोमवार को वह धान की फसल झारकर अपनी बिचाली खलिहान में रखे हुए थे। इसके अलावा कुछ बिचाली उन्होंने अपने बने घर के छप्पर पर भी रख दी थी। इसी दौरान अचानक खलिहान और छप्पर पर रखी बिचाली में आग लग गई। आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लोगों ने काफी मशक्कत की, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक खलिहान और छप्पर पर रखी सारी बिचाली जल...