कटिहार, मार्च 6 -- कदवा, एक संवाददाता बुधवार देर रात्रि कदवा थाना क्षेत्र के कदवा पंचायत अंतर्गत दौखरा ग्राम में कैलाश मंडल के घर में आग लग जाने से घर व घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना से पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। बुधवार की देर रात एक बजे के करीब दौखड़ा ग्राम निवासी कैलाश मंडल (45), दिलीप मंडल के रसोई घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि आग देखते ही देखते सिलेंडर में लग गई और आग ने भयानक रूप ले लिया और कैलाश मंडल के तीनों घर को अपने लपेटे में ले लिया। ग्रामीण ग्रामीणों द्वारा प्रयास कर किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक तीन घर व घर में रखा सारा सामान, जलकर राख हो गया। मवेशी घर में बंधी एक मवेशी भी बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना कदवा पुलिस को दी गई। सूचना मि...