बक्सर, जनवरी 1 -- पेज तीन के लिए --- इटाढ़ी, एक संवाददाता। नगर पंचायत के सरस्ती गांव में बीती रात अगलगी की घटना हुई। जिसमें एक ही परिवार के हजारों की संपत्ति राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुना चौधरी की झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा घर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में घर में बंधी एक भैंस और एक गाय भी झुलस गई। जबकि घर में रखे लगभग 20 हजार रुपये नकद, अनाज, बर्तन, कपड़े व अन्य जरूरी सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत इटाढ़ी के चेयरमैन संजय पाठक मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं पीड़ित ने प्रशासन को घटना की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.