बगहा, फरवरी 12 -- नरकटियागंज। चांदपुर गांव में मंगलवार की देर रात आग लगने से मैनुद्दीन अंसारी की फूस की एक झोपड़ी जल गई। इसमें बकरी जल कर मर गई और एक अन्य बकरी झुलस गई है। पीड़ित मैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि सभी लोग खाना खाकर सोए थे तभी देर रात्रि आग लग गई। लोगों ने हो हल्ला किया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में हजारों की संपति जल कर नष्ट हो गई है। सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। क्षति का आकलन किया जा रहा है। जांच के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.