गढ़वा, जनवरी 2 -- धुरकी, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत गुरुवार की शाम परासपानी कला गांव में अगलगी की घटना में दो किसानों के खलिहान में रखा पुआल जलकर खाक हो गया। गांव निवासी राजेश्वर सिंह और धनमंत साह के खलिहान में रखे पुआल में अचानक आग लग गई। उससे पूरा पुआल जलकर खाक हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम खलिहान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। खलिहान में रखा सारा पुआल उसकी चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक पुआल पूरी तरह जल चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.