सोनभद्र, मार्च 11 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत स्थित कस्बे के एक दुकान में मंगलवार की सुबह भीषण अगलगी की घटना का उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह मौका मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित दुकानदार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं व्यापार मंडल ने ज्ञापन सौंपकर पीड़ित को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि हमारे व्यापार मंडल के तहत नगर कस्बे में एक व्यापारी बिंदु केशरी पुत्र प्रेम केशरी जो यंही के रहवासी है। उनके दुकान में मंगलवार की सुबह सात बजे अचानक विद्युत शार्ट शर्किट होने से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी की दुकान में रखा लाखों का समान और सभी कागजात पूर्णत: जलकर खाक हो गए। दुकानदार के पास जीविका का एक मात्र साधन दुकान ही है, जिससे पीड़ित परिवार के आधा दर्जन लोगों की जिविका आध...