बक्सर, मार्च 13 -- तैयारी अग्निशामक विभाग में तैनात कर्मी 24 घंटे टेलीफोन ड्यूटी पर रहते हैं तैनात सूचना मिलने ही अग्निशमन की टीम आग बुझाने निकल जाती है घटनास्थल फोटो संख्या- 15, कैप्सन- शुक्रवार को अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय परिसर में खड़े अग्निशमन वाहन। डुमरांव, निज संवाददाता। गर्मी और पछुआ हवा के दस्तक देने के साथ ही लोगों में अगलगी की घटनाओं को लेकर घबड़ाहट होने लगी है। खेत-बधार में लगी गेहूं की फसल पकने लगी है। ऐसे में बिजली की शॉर्ट-सर्किट से निकली एक चिंगारी खेतों में लगी गेंहू की फसल को राख कर सकती है। इन सब स्थितियों से निपटने के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अग्निशमन विभाग आगलगी की किसी भी दुर्घटना से बचाव के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। कार्यालय में एक कर्मी को 24 घंटे टेलीफोन ड्यूटी पर लगाई गई है। मुख्यालय में 02 वाहन सुरक्षित रखे ...