अगलगी : जहरीली गैस बाहर निकलेगी, सांसों को मिलेगी शुद्ध हवा
भागलपुर, जुलाई 18 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। किसी बड़े अपार्टमेंट, मकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान या अन्य जगहों पर भीषण अगलगी की घटना होने पर घटनास्थल से जहरीली गैस और धुएं को बाहर निकालने और लोगों को सांस लेने में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए जल्द ही भागलपुर सहित सभी जिलों को नए उपकरण मिलने वाले हैं। घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और फायर फाइटर के कार्य में उनकी मदद के लिए भी उपकरण का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके दो महत्वपूर्ण उपकरण स्मोक एग्जॉस्टर और हाई प्रेशर ब्रीदिंग एयर कंप्रेसर की खरीद के लिए 9.10 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। 71 पीस स्मोक एग्जॉस्टर की खरीद के लिए 3.55 करोड़ और 37 पीस हाई प्रेशर ब्रीदिंग एयर कंप्रेसर की खरीद के लिए 5.55 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। उपकरण खरीद की प्रक्रिया जल्द ही शुरू ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.