नई दिल्ली, जुलाई 22 -- NEET UG Exam : नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे धरना प्रदर्शन में मंगलवार को कानपुर की नीट यूजी छात्रा आर्या सिंह भी शामिल हो गईं। वह अपने पिता पूर्व सैनिक राकेश सिंह के साथ यहां पहुंचीं। उन्होंने कहा कि अपनी ओएमआर शीट की गड़बड़ी और रिजल्ट को लेकर एनटीए के जवाब से वह अंसतुष्ट हैं। वे एनटीए कार्यालय के बाहर भी धरना देंगे। आर्या सिंह और उनके पिता ने यहां बार फिर एनटीए पर ओएमआर शीट में हेरफेर करने और अंकों में भारी विसंगति का गंभीर आरोप लगाया। गौरतलब है कि एनटीए आर्या सिंह के पास जो ओएमआर शीट है, उसे फर्जी बता चुका है। जंतर मंतर पर धरने पर शामिल होकर छात्रा ने फिर दावा किया नीट ओएमआर शीट पर उत्तरों का मिलान करने पर उनके 609 अंक बन रहे थे, ...