नई दिल्ली, मई 20 -- कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर आमाने-सामने हैं। केकेआर ने टॉस जीतकर एमआई को बैटिंग के लिए उतारा। हालांकि, मुंबई की पारी में आठ ओवर का खेल होने के बाद बारिश ने खलल डाल दिया। मैच रोके जाने के समय मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 57 रन था। एमआई प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन यह केकेआर के लिए बेहद अहम मुकाबला है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठ रहा कि अगर केकेआर बनाम एमआई बारिश में धुल गया तो क्या होगा? अगर आप भी इस सवाल के जवाब की तलाश में हैं तो चलिए जानते हैं। प्लेऑफ में चार टीमों को जगह मिलती है।IPL 2026 में पांच टीमों की अटकी हैं सांसें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइज...