नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा। इस फेज में कुल 152 सीटों पर वोटिंग होनी है। मतगणना 4 मई को होगी। यह चरण उत्तर बंगाल, पश्चिमी जिलों और दक्षिण के कुछ हिस्सों को कवर करता है, जो पूरे चुनाव के नतीजों को काफी हद तक प्रभावित करने वाला माना जा रहा है। इस चरण में कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, उत्तर-दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान और बिरभूम-नदिया के कुछ हिस्से शामिल हैं। यहां सीमा वाले जिले, आदिवासी बेल्ट, चाय बागान क्षेत्र और औद्योगिक इलाके आते हैं। इस क्षेत्र में आदिवासी समुदाय, चाय मजदूर, अल्पसंख्यक बहुल इलाके और शहरी मतदाताओं का मिश्रण है। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी आज रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबो...