नई दिल्ली, जुलाई 7 -- दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतुलज इस समय सबसे चर्चित फिल्म बनी है। ऐसी फिल्म जिसे OTT पर रिलीज किए जाने के 2 दिनों के भीतर प्लेटफार्म से हटा दिया गया। इस फिल्म को हनी त्रेहन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का नाम पहले पंजाब 95 रखा गया था जिसे बाद में बदल कर सतलुज बना दिया गया। अब फिल्म के राइटर ने फिल्म को प्लेटफार्म से हटाए जाने पर सवाल किया है। फिल्म समाजसेवी जसवंत सिंह खालड़ा पर बेस्ड है जिन्होंने पुलिस के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई थी।सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल फिल्म सतलुज के को-राइटर निरेन भट्ट ने वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि सिस्टम में किसी को इससे बहुत बड़ी दिक्कत है, लेकिन असली समस्या बातचीत की पूरी तरह कमी है। सालों से बस चुप्पी साधे रखी गई है। CBFC की तरफ से पूरी खामोशी है। वो हमें यह नही...