कोलकाता, अप्रैल 15 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज (बुधवार, 15 अप्रैल) को दावा किया और आरोप लगाया कि जब वह दिन में कोलकाता हवाई अड्डा जा रही थीं, तभी केंद्रीय बलों ने उनकी कार की तलाशी लेने की कोशिश की। मुख्यमंत्री से पहले, उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक दिन पहले यानी मंगलवार को आरोप लगाया था कि निर्वाचन आयोग ने उसके नेताओं के वाहनों की 'गहन तलाशी' लेने का आदेश दिया है। बनर्जी ने उत्तर दिनाजपुर जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्रियों पर चुनाव वाले राज्य में 'पैसा लाने' और 'अपने पदों का दुरुपयोग करने' का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''जब मैं आज कोलकाता हवाई अड्डा जा रही थी तो केंद्रीय बलों ने मेरी कार की तलाशी लेने की कोशिश की। मैंने उनसे कहा कि वे जल्दी से तलाशी ले लें। अगर TMC के सभी नेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.