कोलकाता।, अक्टूबर 31 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इंडिया गठबंधन की रमालीला मैदान वाली रैली पर तंज कसते हुए ममता बनर्जी को फिर से चुनाव लड़ने को भी ललकारा। उन्होंने कगा कि बंगाल में ममता का राजनीतिक करियर खत्म हो चुका है। दक्षिण 24-परगना के बारुईपुर में 'गणतंत्र बचाओ सभा' ​​को संबोधित करते हुए शुभेंदु ने कहा, "अब आप दिल्ली भाग रही हैं। एक तरफ CPM के महासचिव मिस्टर बेबी हैं और दूसरी तरफ वह हैं जो कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस बनाईं। अब उसी कांग्रेस का समर्थन मांग रही हैं।" शुभेंदु ने कहा, "दिल्ली जाइए। रामलीला मैदान जाइए। पश्चिम बंगाल में अब आपके लिए कुछ नहीं बचा है। आप चाहे जितने भी चुनाव लड़ लें, हारती ही रहेंगी।"शुभेंदु ने ममता को दी चुनौती शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को ललकारते हुए कहा, "मैंने आपको दो बार ...