अगर हम गाली खाएंगे, तो आप भी तैयार रहें; म्युनिसिपल कमिश्नर पर भड़कीं कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे
कानपुर, सितम्बर 24 -- कानपुर के सर्किट हाउस में आयोजित सीएम ग्रिड की बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय ने शहर की सड़कों की बदहाली को लेकर नगर निगम के अफसरों पर जमकर नाराजगी जताई। यूरिडा के सीईओ की मौजूदगी में महापौर ने सांसद रमेश अवस्थी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए अधिकारियों से कहा कि अगर जनता की गालियां हमें सुननी पड़ रही हैं तो आप भी इसके लिए तैयार रहें। उन्होंने सवाल उठाया कि जब शासन से सड़कों के लिए पैसा मिल चुका था तो समय रहते काम क्यों नहीं कराया गया।हम गाली खा रहे तो आप भी तैयार रहें- महापौर महापौर ने नगर आयुक्त से कहा कि जनता सड़कों को लेकर जनप्रतिनिधियों से सवाल करती है और उन्हें जवाब देना पड़ता है। ऐसे में अफसरों को भी बताना होगा कि बजट उपलब्ध होने के बावजूद एक साल तक सड़कें क्यों नहीं बन सकीं। उन्होंने कहा कि इस मामले में जवाबदेह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.