नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- पापांकुशा एकादशी के दिन क्या करें: हिंदू धर्म में पापांकुशा एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को है। इस दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए भक्त व्रत करते हैं और श्रीहरि का विधि-विधान से पूजन करते हैं। हालांकि उम्र, यात्रा या अन्य किसी कारण से हर व्यक्ति के लिए पूरे दिन एकादशी व्रत रख पाना संभव नहीं होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसी स्थिति में इस दिन सच्ची श्रद्धा और भक्ति भाव से कुछ उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जानें अगर एकादशी व्रत न रख पाएं तो क्या कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- शनि की राशि में आए चंद्रमा, आज से इन 3 राशियों के अच्...