कोलकाता, अप्रैल 28 -- If he is Singham, I am Pushpa: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने निर्वाचन आयोग की ओर से बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी अजय पाल शर्मा के क्षेत्र का दौरा करने पर मंगलवार को आपत्ति जताई। खान ने कहा कि अगर शर्मा "सिंघम" हैं, तो वह "पुष्पा" हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को "डराने-धमकाने" की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने शर्मा पर पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए फाल्टा में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि शर्मा को ...