भीलवाड़ा, दिसम्बर 16 -- राजस्थान के भीलवाड़ा में आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों के बिल पास करने के नाम पर रिश्वत मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार शाम कार्रवाई करते हुए एक डॉक्टर को 11 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को योजना बंद करने की धमकी देकर पहले 14 लाख रुपए की मांग की थी, बाद में सौदा 11 लाख में तय हुआ। मामला भीलवाड़ा जिले के भीमगंज थाना क्षेत्र का है। ACB के अनुसार, आरोपी की पहचान डॉ. पंकज छीपा (40) के रूप में हुई है, जो आयुष्मान भारत योजना से जुड़े बिलों की जांच और पास करने की प्रक्रिया में भूमिका निभा रहा था। ACB के डीएसपी नरपत सिंह ने बताया कि एक प्राइवेट अस्पताल के मैनेजर ने अजमेर ACB कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.