नई दिल्ली, अगस्त 4 -- भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 (WTC) का हिस्सा है। भारत फिलहाल अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। उसका जीत प्रतिशत 48.15 है। श्रीलंका (41.67) छठे पायदान पर है। तालिका में शीर्ष दो में रहने वाली टीमों को फाइनल का टिकट मिलता है। भारत को तालिका में अपने स्थिति मजबूत करने और फाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए श्रीलंका सीरीज जीतना अहम है। भारत का मौजूदा चक्र में न्यूजलैंड और साउथ अफ्रीका ने सूपड़ा साफ किया जबकि इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही थी। भारत ने 9 मैचों में से चार जीते और चार गंवाएं जबकि एक ड्रॉ रहा। भारत के अभी 9 टेस्ट बाकी हैं। श्रीलंका सीरीज से पहले आकाश चोपड़ा ने सुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम को चेता...