नई दिल्ली, मार्च 24 -- पंजाब किंग्स के मिस्ट्री स्पिनर विशाल निषाद महान बल्लेबाज विराट कोहली के जबरा फैन हैं। इतने तगड़े फैन कि वह अपनी जर्सी का नंबर भी 18 ही चाहते थे जो किंग कोहली का है। ये जर्सी नंबर पहले ही उनकी टीम के साथी प्रियांश आर्या ले चुके हैं तो निषाद ने अपनी जर्सी का नंबर 81 चुन लिया। विशाल कभी अपने आदर्श विराट कोहली से मिले नहीं हैं लेकिन आईपीएल 2026 में कम से कम दो बार उनकी टीम और किंग कोहली की आरसीबी के बीच मुकाबला होगा। निषाद की हसरत है कि वह अपने आदर्श को आउट करें। उन्होंने कहा कि अगर वह विराट कोहली का विकेट लेंगे तब उनका पैर छुएंगे। उत्तर प्रदेश के विशाल निषाद को पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है। पहले राउंड में वह अनसोल्ड रहे थे लेकिन तीसरे राउंड में आखिरकार पंजाब किंग्स ने इस स्पिनर के लिए बोली लग...