अगर मनचला कर रहा है परेशान, तो कराएं शिकायत दर्ज
मैनपुरी, सितम्बर 26 -- सोशल मीडिया पर परेशान करने, अश्लील फोटो-वीडियो भेजने, ब्लैकमेल करने या फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने जैसी घटनाओं का सामना करने वाली महिलाओं के लिए राहत की खबर है। लोकलाज या पहचान सामने आने के डर से अगर कोई महिला पुलिस में शिकायत करने से झिझकती है, तो वह अपनी पहचान बताए बिना भी साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करा सकती है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर गुमनाम शिकायत की सुविधा उपलब्ध है। महिला या युवती cybercrime.gov.in वेबसाइट पर जाकर 'फाइल ए कंप्लेंट' पर क्लिक करें। इसके बाद 'विमन/चिल्ड्रन रिलेटेड क्राइम' वाले विकल्प में जाकर 'रिपोर्ट एनॉनिमसली' का विकल्प चुनना होगा। इसके जरिए शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक से अधिक महिलाओं को इस विकल्प की जानकारी होनी चाहिए, ताकि साइबर अपराधियों के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.