अगर बच्चे चबाकर नहीं खाते हैं खाना तो हो जाएं अलर्ट, डेंटल एक्सपर्ट्स ने दी गंभीर चेतावनी
प्रधान संवाददाता, मई 4 -- Health News: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और आधुनिक लाइफस्टाइल के बीच बच्चों और युवाओं के खानपान की आदतें पूरी तरह से बदल गई हैं। पौष्टिक घर के खाने की जगह अब फास्ट फूड ने ले ली है। इसका सीधा और सबसे बुरा असर नई पीढ़ी के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। खासकर, दांतों की सेहत को लेकर एक बेहद चिंताजनक बात सामने आई है। पिज्जा, बर्गर और चाउमीन जैसे मुलायम और बिना चबाए निगले जाने वाले जंक फूड्स के कारण बच्चों के दांत न सिर्फ कमजोर हो रहे हैं, बल्कि टेढ़े-मेढ़े भी निकलने लगे हैं। पटना डेंटल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल और जाने-माने दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. तनोज कुमार ने 'हिन्दुस्तान' अखबार कार्यालय में आयोजित 'डॉक्टर की सलाह' कार्यक्रम के दौरान राज्यभर के लोगों को यह अहम चेतावनी दी है और कई जरूरी सुझाव साझा किए हैं।चबाने की कम आदत जबड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.