अगर पिछड़े और बहुजन के नाम पर ठगी न की गई होती तो सुभासपा न बनती : राजभर
लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर पिछड़ा वर्ग और बहुजन समाज के नाम पर ठगी न हुई होती और उनके साथ बराबरी का व्यवहार किया गया होता तो सुभासपा बनती ही नहीं।
सपा प्रमुख पर आरोप ओम प्रकाश राजभर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए कहा कि इनके पीडीए का मतलब है, 'पहला दावा अहिर' और वह भी सिर्फ सैफाई वाला। सपा की तरफ से आजमगढ़ का स्थानीय यदुवंशी युवक कभी सांसद नहीं बन सकता। नहीं तो 'हाऊ कैन यू रोक' वाले धर्मेन्द्र यादव की जगह मेरे आजमगढ़ का कोई 'यदुवंशी लाल सांसद' होता। वोट यदुवंशियों का लेना है लेकिन कुर्सी सिर्फ 'सैफई के नवाबों' को मिलती है। बदायूं में आदित्य यादव और कन्नौज में डिम्पल यादव की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.