राहुल मानव, मार्च 10 -- दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बने पार्कों के रखरखाव को लेकर समय-समय पर तमाम सवाल उठते रहे हैं और स्थानीय निवासी भी इनके खस्ता हाल को लेकर चिंता जाहिर करते रहे हैं। जिसके बाद अब इस बात की शिकायत दिल्ली नगर निगम के पास भी पहुंच गई है। कई जोन से नागरिकों ने निगम प्रशासन के समक्ष शिकायतें की हैं कि उनके इलाके के पार्कों का ठीक से रखरखाव नहीं हो रहा है। जिसके बाद अब निगम ने ऐसी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। निगम ने कहा है कि जिन भी ब्लॉक, अपार्टमेंट व कॉलोनियों के पार्कों के रखरखाव में किसी भी तरह की कमी सामने आएगी, तो निगम RWA के खिलाफ ऐक्शन लेगा और योजना के तहत उसे दी जाने वाली राशि व फंड पर तत्काल रोक लगाई जाएगी। साथ ही इस फंड को भविष्य के लिए भी रद्द किया जा सकता है। निगम के अधीन दिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.