कोडरमा, दिसम्बर 9 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग (एनएच-20) स्थित कोडरमा घाटी में रविवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में अबतक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। तीन महिलाएं व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। घटना के वक्त सड़क किनारे 20 से अधिक लोग वाहन का इंतजार कर रहे थे, जिसमें से 15 से ज्यादा लोग भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। प्रत्यक्षदर्शी सविता देवी, पति मनोज तुरी ने बताया कि सभी लोग सड़क के काफी किनारे खड़े थे। इसी दौरान रांची से कोडरमा होते हुए बिहार की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में आई और महिलाओं को रौंदते हुए पलट गई। कार की चपेट में आए लोगों में कई महिलाएं सड़क किनारे काम कर अपने घर लौट रही थीं। कार में सवार युवक चलती गाड़ी से कूदा, चालक का संतुलन बिगड़ा घटना के संबंध में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.