लखनऊ, जनवरी 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से मंगलवार को क्राइस्ट चर्च कॉलेज में स्नेह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश कमजोर नहीं होना चाहिए। देश तभी मजबूत होगा जब सभी साथ रहेंगे। कमजोर देश के नागरिकों की कोई पूछ नहीं होती। हमारी सरकार ने योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं किया है। रिजिजू ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विश्वास की नीति पर आगे चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं किया। सभी लोगों को योजनाओं का समान लाभ मिला। सभी को एकजुट होकर रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में देश आगे बढ़ रहा है और उसकी वैश्विक छवि मजबूत हो रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.