करौली, जून 11 -- राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने नकली बीज मामले में विपक्ष की ओर से उनका इस्तीफा मांगे जाने पर पलटवार किया है और कहा है कि अगर तिल भर दोष निकल जाए तो वह मंत्री पद छोड़कर जेल जाने को तैयार हैं, लेकिन खुद पर लगे ये आरोप बर्दाश्त नहीं कर सकते। डॉ. मीणा ने बुधवार को करौली जिले के टोडाभीम के राजोली गांव में शहीद राकेश मीणा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बोलते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ षड्यंत्र हमेशा रचे गए हैं, चाहे कोई सा भी राज हो। जो पहले चोरी कर चुके हैं, वो उन्हें फंसाना चाहते हैं। डॉ. मीणा ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टचारियों के खिलाफ कार्रवाई की, लेकिन जिसे साथ में लेकर गया उसने कबाड़ा कर दिया। हालांकि भले ही उसने कबाड़ा कर दिया हो, लेकिन मैंने उसे पकड़वा दिया, क्योंकि जो नकली बीज को पकड़...