अगर आपका भवन बिना स्वीकृत नक्शे का है तो सावधान, RRDA ने 42 मामलों में जारी किया अंतिम नोटिस
रांची, जुलाई 26 -- अगर आपका भवन बिना स्वीकृत नक्शे के बना है या निर्माण से जुड़ा मामला रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (आरआरडीए) में लंबित है, तो अब सतर्क हो जाइए। आरआरडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तेज करते हुए 42 मामलों में अंतिम नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि संबंधित भवन मालिकों और संस्थानों को अपना पक्ष रखने का यह आखिरी मौका है। निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरआरडीए के अनुसार, जिन मामलों में नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें भवन मालिक और संबंधित पक्ष लगातार सुनवाई से अनुपस्थित रहे हैं। ऐसे सभी लोगों को निर्देश दिया गया है कि वे तय तिथि पर स्वयं या अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। साथ ही प्राधिकरण से स्वीकृत भवन नक्शे की प्रति भी प्रस्तुत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.