अगरवा में मक्का के खेत से 91 बोरी यूरिया जब्त
मोतिहारी, अप्रैल 8 -- मुक्ति कुमार, मोतिहारी। बॉर्डर क्षेत्र में खाद तस्करी व कालाबाजारी के विरुद्ध कृषि विभाग सख्त है। सीमावर्ती प्रखंड बनकटवा के अगरवा ग्राम में छापेमारी के दौरान अगरवा ग्राम में मक्का के खेत में तस्कर द्वारा छिपाये गये 91 बोरा यूरिया को बरामद किया गया। मामले में अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है । जब्त यूरिया को जितना थाना को सुपूर्द कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है । डीएम के निर्देश पर खाद तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि उर्वरक की तस्करी व कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीमावर्ती प्रखंडों में लगातार छापेमारी की जाएगी ताकि उर्वरक कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जा सके। किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक प्राप्ति के लिए विभाग सजग व गंभीर है। छापेमारी से खाद त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.