हरदोई, मार्च 5 -- हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर कनहरी में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में कब्रिस्तान को लेकर विवाद पहले से चल रहा था। इसी बीच अगरबत्ती लगाने को लेकर कहासुनी हुई और दोनों में मारपीट हो गई । ग्राम प्रधान वकील खां के भाई क़फील किसी काम से कब्रिस्तान गए थे। तभी अगरबत्ती लगाने को लेकर अचानक कुछ लोगों से कहासुनी हो गयी। इस पर लोगों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि शमीर और जहीर ने क़फील के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल क़फील को परिजनों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में भर्ती कराया। वर्तमान में उनका उपचार जारी है। हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.