अगरपुर में जमीन विवाद में फायरिंग, बुजुर्ग के हाथ में लगी गोली
बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अगरपुर में बुधवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इस घटना में 67 वर्षीय बुजुर्ग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, गांव अगरपुर निवासी ब्रह्म सिंह(67वर्ष) और दूसरे पक्ष के बीच एक जमीन के टुकड़े को लेकर काफी समय से रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बुधवार देर शाम को इसी विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली ब्रह्म सिंह की बांह में जा लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.