अगरपुर-कोतवाली रोड निर्माण की तकनीकी बीड की आपत्ति खारिज
भागलपुर, जुलाई 11 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। पथ प्रमंडल अंतर्गत टू लेन की भागलपुर-अगरपुर-कोतवाली सड़क के चौड़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के लिए घोषित तकनीकी बीड पर आई आपत्ति खारिज कर दी गई। करीब 115.778 करोड़ से बनने वाली 17.750 किलोमीटर लंबी सड़क को 10 मीटर चौड़ी की जानी है। तकनीकी बीड में कुल 15 संवेदकों ने भाग लिया था। तकनीकी बीड मूल्यांकन समिति ने इसमें 11 निविदाकारों को असफल घोषित किया था। जबकि चार को सफल घोषित किया गया। असफल निविदाकारों में राय-राज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और हरि कंस्ट्रक्शन एंड एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड ने आपत्ति दर्ज की। जिसे परिवाद समिति ने खारिज कर दिया। अब सफल चारों निविदाकारों की वित्तीय बीड खोलने की जिम्मेदारी पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, सीमांचल उपभाग को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.