अगरतला-देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब सवा सात घंटे देरी से चली, यात्री रहे परेशान
खगडि़या, अगस्त 2 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें रविवार को देरी से पहंुची। जिससे रेल यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15626 अगरतला-देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब सवा सात घंटे देरी से चली। जबकि 15945 डाउन मुंबई-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। वहीं 63348 डाउन समस्तीपुर-सहरसा मेमू पौने घंटे लेट पहंुची। इधर 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब सवा घंटे देरी से चली। जबकि 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब पौने घंटे विलंब से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.