पटना, मार्च 8 -- अगमकुआं थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवर समेत करीब चार लाख की संपति चोरी कर ली। भूतनाथ रोड, अमरनाथ मंदिर के पास किराये के मकान में रहने वाले अमित कुमार ने घर में चोरी की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि वह 25 को घर में ताला बंद कर परिवार के साथ बाहर गये थे। इधर उनकी पत्नी के पार्लर में सहयोगी जब घर पहुंची तो देखा कि मेन गेट के ग्रील का ताला टूटा है। वह घर के अंदर आयी तो देखा कि कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने दो कमरों के आलीमरा मे रखे 30 चांदी के सिक्के, 10 जोड़ी पायल, दो सोने के सिक्के, दो चेन, सोने की अंगूठी और 50 हजार नगद चोरी कर ली है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.