पटना, फरवरी 3 -- अगमकुआं पुलिस ने डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर उनके घर में लूटपाट मामले में मास्टरमाइंड समेत दो को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में उपयोग किया गया बोलेरो भी बरामद हुआ है। सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि 30 जनवरी की रात अगमकुआं थाना क्षेत्र के बहादुरपुर हाऊसिंग कॉलोनी में डॉ. हिमांशु के घर में चार से पांच की संख्या में रहे बदमाशों ने लूटपाट की थी। घटना संज्ञान में आने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर घटना की जांच शुरू की गयी थी। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर छापेमारी कर घटना का मास्टरमाइंड शक्ति कुमार उर्फ शक्ति सिंह और उदय भूषण को घटना में प्रयुक्त बोलोरो वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी ने बताया कि घटना के शामिल अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गयी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.