अख्तियारपुर में बच्चों का कराया नामांकन
आरा, मई 11 -- उदवंतनगर। शिक्षा का अलख जगाने के संकल्प के साथ गरीबी मिटाओ अभियान संगठन की ओर से उदवंतनगर प्रखंड की बामपाली में विशेष अभियान चलाया गया। संगठन के सदस्यों ने अख्तियारपुर (बड़कागांव) के वार्ड नंबर 14 में स्थित महादलित टोले के 31 बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया। इनमें बैग, किताबें, कॉपियां और अन्य जरूरी शिक्षण सामग्री शामिल थीं। सदस्यों ने इन बच्चों का नामांकन नजदीकी इंद्रा आवास प्राथमिक विद्यालय अख्तियारपुर में कराया। संगठन के श्याम प्रसाद कुशवाहा ने यह जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.