बल्लभगढ़, फरवरी 19 -- हरियाणा के बल्लभगढ़ में 'खान साहब' ने जो किया वह ईमानदारी की मिसाल बन गई है। सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। कबाड़ी का काम करने वाले एक शख्स ने करीब 15 लाख रुपये का सोना उस परिवार को लौटा दिया है, जो इसका असली मालिक था। करीब छह महीने पहले कबाड़ के साथ यह सोना भी घर से चला गया था। बल्लभगढ़ में आगरा कैनाल के पास कबाड़ का काम करने वाले हाजी अख्तर खान ने करीब 100 ग्राम सोने के जेवर उनके असली मालिक अशोक शर्मा को लौटाए हैं। जेवरात एसीपी जितेश मल्होत्रा की मौजूदगी में औपचारिक पुष्टि के बाद सौंपे गए। जानकारी के अनुसार जनवरी 2025 में अशोक शर्मा कुंभ स्नान पर गए थे। चोरियों से बचाव के लिए उन्होंने अपने जेवर एक डिब्बे में बंद कर सुरक्षित रख दिए थे। यह भी पढ़ें- ईमानदारी की कीमत चुका रहा हूं; 'मोहम्मद' नाम से चर्चा में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.