पटना, मार्च 15 -- एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अख्तरूल ईमान के सरकारी आवास पर रविवार को आयोजित दावत -ए- इफ्तार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल हुए। सोमवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के उम्मीदवार की जीत को लेकर इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। किंतु, दावत-ए- इफ्तार के इस मौके पर अख्तरूल ईमान ने पार्टी के रुख पर चुप्पी साधे रखी और कहा कि एआईएमआईएम के उम्मीदवारों का रुख सोमवार को दिन के 11 बजे ही स्पष्ट होगा । मालूम हो कि, राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में पांचवीं सीट के लिए सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच सीधा मुकाबला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.