गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- थावे। एक संवाददाता थावे दुर्गा मंदिर से चोरी सोने के मुकुट की वर्तमान कीमत करीब 90 लाख रुपए है। इसी वर्ष 16 अप्रैल को झारखंड से आए अखिल श्रीवास्तव ने इसे मंदिर प्रशासन को दान किया था। इसका वजन 251 ग्राम बताया गया था। उस समय इसकी कीमत लगभग 51 लाख रुपए आंकी गई थी। अखिल श्रीवास्वत मूल रूप से गोपालगंज जिले के मानिकपुर के रहने वाले हैं। दान के दौरान मंदिर परिसर में न्यास समिति के सदस्य ओम प्रकाश राय, प्रबंधक अमरेंद्र दुबे सहित मंदिर के पुजारी मौजूद थे। चोरी की घटना पर अखिल श्रीवास्तव ने दुख व्यक्त किया। इसकी कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना कहीं न कहीं मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की ओर इशारा करती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मंदिर की सुरक्षा के लिए टीओपी प्रभारी और सैप जवानों की तैनाती की गई थी त...